मनोरंजन

Armaan Malik Birthday: इस सिंगर को दिया था बड़ा ब्रेक, फिर ऐसे पूरे हुए 'अरमान'

Shiddhant Shriwas
22 July 2021 9:01 AM GMT
Armaan Malik Birthday: इस सिंगर को दिया था बड़ा ब्रेक, फिर ऐसे पूरे हुए अरमान
x
अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरमान मलिक के परिवार का संगीत से पुराना नाता रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरमान मलिक के परिवार का संगीत से पुराना नाता रहा है। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। उनके पिता का नाम डब्बू मलिक है।

अरमान मलिक को चार साल की उम्र से ही इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग मिलने लगी थी। जब 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' का पहला एडिशन आया उसमें अरमान ने भाग लिया था। उस समय अरमान केवल नौ साल के थे। इस शो में वो टॉप 7 तक पहुंचकर बाहर हो गए थे। आज अरमान मलिक के जन्मदिन पर आपको बतातें हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

अरमान मलिक ने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। अरमान आज बॉलीवुड में एक जाने माने गायक है। अरमान ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की पूरी की है। वहीं उन्होंने संगीत की पढ़ाई बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से की। कहा जाता है कि अरमान की रोने की आवाज सुनकर उनके माता-पापा ने समझ लिया था वो एक बेहतरीन सिंगर बन सकते हैं।


बचपन में अरमान मलिक अपने स्कूल में बैठकर एग्जाम दे रहे थे। अचानक उनकी टीचर भागती हुई आईं और उन्हें बताया कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो पता चला कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है।


यह गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'भूतनाथ' के लिए रिकॉर्ड किया था। बतौर चाइल्ड सिंगर उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी और बड़े होने पर उन्होंने पहला गाना सलमान खान के लिए गाया। इस गाने का नाम था 'तुमको तो आना ही था'। इस गाने से अरमान का एडल्ट सिंगर के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू हुआ था।


अरमान मलिक अपने छोटे से करियर में कई फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं। अब तक तकरीबन 100-200 कमर्शियल एड में अपनी आवाज भी दे चुके है। इसके साथ ही अरमान लंदन के Wembley थिएटर में लाइव परफॉर्म करने वाले सबसे कम उम्र के बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर भी हैं।


अरमान मलिक को 'मैं रहूं या न रहूं' गाने से एक अलग ही पहचान मिली थी। यह गाना किसी फिल्म का नहीं था। इसे उनके भाई अमाल मलिक ने कम्पोज किया था। गाना हिट हुआ तो अरमान मलिक भी पॉपुलर हो गए। अरमान नौ वर्ष की उम्र से ही तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी भाषा में गाने गा रहे हैं। अरमान ने अनु मलिक और जूही परमार के साथ लिटिल स्टार अंताक्षरी को भी होस्ट किया है।

Next Story