इस शो में मलाइका के साथ दिखेंगे अर्जुन के पिता बोनी

Harrison Masih
28 Nov 2023 6:31 AM GMT
इस शो में मलाइका के साथ दिखेंगे अर्जुन के पिता बोनी
x

मुंबई : एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। एक्टर अरबाज खान को तलाक देने के बाद से ही मलाइका फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं। कई दिनों से दोनों की शादी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। मलाइका इन दिनों टीवी की दुनिया के फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर अरशद वारसी के साथ जज की भूमिका निभा रही हैं।

अब खबर है कि इस शो में एक स्पेशल गेस्ट आने वाले हैं और वो हैं बोनी कपूर। पिंकविला की खबर के अनुसार अगर शो में बोनी आते हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि वे और मलाइका साथ में स्टेज शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि शो में बोनी की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन उन्हें मलाइका के साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। शो में सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, उर्वशी ढोलकिया, अंजलि आनंद, करुणा पांडे, राजीव ठाकुर, शिव ठाकरे, संगीता फोगाट, तनिषा मुखर्जी और श्रीराम चंद्रा चुनौती पेश कर रहे हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story