मनोरंजन

अर्जुन ने मलाइक को बताया बेस्ट फोटोग्राफर, क्लिक की ऐसी तस्वीर

Rounak Dey
9 Oct 2022 3:26 AM GMT
अर्जुन ने मलाइक को बताया बेस्ट फोटोग्राफर, क्लिक की ऐसी तस्वीर
x
साथ ही उन्होंने टोपी भी लगा रखी है.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने लव लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं. वहीं अब अर्जुन ने मलाइक को बेस्ट फोटोग्राफर बताया है.

Arjun Called Malaika Best Photographer: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं.
ये दोनों अक्सर ही एक दूसरे साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते रहते हैं, जिसकी तस्वीरें ये सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं.
इन दिनों दोनों लंदन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और उसकी अपडेट इंस्टाग्राम के ज़रिए ये दोनों अपने फैंस को भी दे रहे हैं.
वहीं अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं है, जिसे उन्होंने खुद ही क्लिक की है.
इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने रिपोस्ट किया है. साथ ही उन्होंने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया और उन्होंने कैप्शन दिया 'बेस्ट फोटोग्राफर.'
इन फोटोज में अर्जुन कपूर काफी हैंडसम दिख रहे हैं. उन्होंने पैंट्स के साथ ग्रे टीशर्ट पहन ऱखी और उसके ऊपर से जैकेट लेयर किया हुआ है. साथ ही उन्होंने टोपी भी लगा रखी है.

Next Story