मनोरंजन

​प्रेग्‍नेंट है अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, बिना शादी दूसरे बच्चे का करेंगे स्वागत

Neha Dani
30 April 2023 5:16 AM GMT
​प्रेग्‍नेंट है अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, बिना शादी दूसरे बच्चे का करेंगे स्वागत
x
दोनों के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं और अब यह कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। वह अपने काम के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 50 साल के अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। गैब्रिएला जल्द ही अर्जुन के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। जी हां, एक्टर की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ (Reality or AI ?) इन तस्वीरों में गैब्रिएला मस्टर्ड गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वह अपने बंप पर हाथ रख कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान प्रेग्नेंट गैब्रिएला का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।
गैब्रिएला के इस पोस्ट को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं और अर्जून के दूसरे बच्चे की मां बनने को लेकर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
बता दें, आईपीएल पार्टी के दौरान अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वे एक-दूजे संग लिव-इन रिलेशन में रह रहे है। साल 2019 में गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक को जन्म दिया। दोनों के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं और अब यह कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा।

Next Story