मनोरंजन
अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा ने किया अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक, देखें ग्लैमरस फोटोज
Rounak Dey
21 May 2022 6:55 AM GMT

x
इसकी जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने दी है।
अर्जुन रामपाल की 2 बेटियां हैं। एक का नाम माहिका है, दूसरी का मायरा। मायरा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक कर दिया है और इसकी जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने दी है।
अर्जुन ने मायरा की फोटो शेयर की और लिखा, 'मेरी बेबी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और उसकी मां ने इसके लिए अनुमति दी है। मेरी आप सबसे रिक्वेस्ट है कि आप उसे बहुत प्यार दें।'
मायरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक से प्राइवेट करने के बाद अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं जिसमे उनके लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है।
अर्जुन अपनी दोनों बेटियों को प्यार करते हैं। वहीं मायरा भी बहन माहिका के क्लोज हैं।
मायरा के बारे में बता दें कि उन्हें आर्ट्स पसंद है। वह स्केच और पेंटिंग्स बनाती रहती हैं। उन्होंने एक अलग इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ है जहां वह अपने आर्ट्स शेयर करती हैं।
मायरा वैसे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं और बेहद कम फोटोज शेयर करती रहती हैं।
वैसे मायरा बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं या नहीं इसके बारे में कुछ जानकारी न हीं है।
Next Story