मनोरंजन

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं करेंगे अर्जुन रामपाल, जानिए क्यों?

Neha Dani
16 Feb 2022 4:31 AM GMT
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं करेंगे अर्जुन रामपाल, जानिए क्यों?
x
एक्टर बेटियों के साथ भी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं।

एक्टर अर्जुन रामपाल काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की पहली शादी मेहर जेसिया के साथ हुई थी। मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर खुद ये बात शेयर की थी। अब अर्जुन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह गैब्रिएला शादी नहीं करेंगे।

अर्जुन ने कहा- 'ये वो समय था, जब हम दोनों ने एक बड़ा कदम उठाया था। जाहिर है, कई लेवल पर कई लोगों द्वारा इसकी स्क्रूटनी होनी थी। हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आप एक पब्लिक पर्सन हैं, ये आपको कभी-कभी प्रभावित करता है। मैंने और गैब्रिएला ने 'दूसरे क्या सोचते हैं' इस बात पर ध्यान देने की बजाए लाइफ के खुशहाल पल को इंजॉय करने का फैसला किया।'
अर्जुन ने आगे कहा- 'हमारी शादी तो हो गई है ना। दिल से दिल मिल गए हैं और क्या। इसे वैलिडेट करने के लिए पेपर्स की जरूरत है? मुझे और उसे ऐसा नहीं लगता।' बता दें अर्जुन और गैब्रिएला पहली बार कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। एक्टर की पहली शादी मेहर जेसिया के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां मायरा और माहिका है। एक्टर बेटियों के साथ भी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं।


Next Story