मनोरंजन
'ऑपरेशन गंगा' से पहले जॉर्जिया घूमे अर्जुन रामपाल, फिल्म की स्क्रिप्ट के मुरीद हुए
jantaserishta.com
7 Sept 2026 2:49 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि वे फिल्म की शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर जॉर्जिया में लंबी वॉक का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें शूटिंग के लिए अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। अभिनेता ने बताया कि 'ऑपरेशन गंगा' पर काम शुरू करने से एक दिन पहले वह जॉर्जिया में हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट को 'काफी क्रेजी' बताया।
अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए अभिनेता ने कहा, "'ऑपरेशन गंगा' की शूटिंग शुरू करने से एक दिन पहले मैं जॉर्जिया में हूं, फिल्म की स्क्रिप्ट काफी मजेदार है। मैं इसे शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं, लेकिन इस बीच मुझे ये दिन बहुत पसंद है। यहां बाहर बहुत खूबसूरत दिन है। क्या आकर्षक, सुंदर, ऐतिहासिक, साफ-सुथरा और समृद्ध शहर है ये। तो मैंने सोचा, इसे आप लोगों के साथ शेयर करूं।"
अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "त्बिलिसी में लंबी सैर की। अपने सभी चाहने वालों को बहुत मिस किया, तो ये लंबा वीडियो बनता है। प्यारा, छोटा सा शहर। एन्जॉय कीजिए। कल से मैं 'ऑपरेशन गंगा' की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, और भी बातें बाद में।"
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर 'मेप्पाडियन' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। 'ऑपरेशन गंगा' एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे और एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे।
फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म का निर्माण 'श्री गोकुलम मूवीज' के बैनर तले किया जा रहा है। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने 'धुरंधर' और 'किल' में काम किया है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'ऑपरेशन गंगा' का म्यूजिक दे रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





