
x
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बने है। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला का ये दूसरा बच्चा है, जबकि अर्जुन दम्पत्ति के पहले से एरिक नाम का बच्चा है जो इस सप्ताह की शुरुआत में चार साल का हो गया। अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं।
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। एक्टर अपने बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। अर्जुन ने एक व्हॉइट टॉवल पर हैलो वर्ल्ड लिखा हुआ दिखाया है। साथ ही उसपर एक कार्टून भी बना हुआ है। एक्टर ने अपने कैप्शन के जरिए अपनी फैमली में आए नए मेहमान का स्वागत किया है।
अर्जुन रामपाल के पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने और उनके परिवार ने अपने बेटे का स्वागत किया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चा दोनों ठीक है। इसके अलावा अपने कैप्शन में एक्टर ने डॉक्टर और नर्सों की टीम को शुक्रिया भी कहा और अपनी खुशी भी जाहिर की। अर्जुन ने अपने फैंस और सभी के प्यार के लिए भी सबको धन्यवाद कहा।हैलो वर्ल्ड, 20.07.2023.।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story