मनोरंजन

अर्जुन ने रणबीर कपूर संग ताजमहल देखने पर बनाया आलिया भट्ट का मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

Subhi
24 Feb 2022 2:19 AM GMT
अर्जुन ने रणबीर कपूर संग ताजमहल देखने पर बनाया आलिया भट्ट का मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट इस समय रिलेशनशिप में हैं और इस समय ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और अक्सर इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट इस समय रिलेशनशिप में हैं और इस समय ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और अक्सर इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। हाल ही में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी के लिए आगरा गए थे। इस दौरान रणबीर और अर्जुन कपूर साथ में ताजमहल घूमने गए थे, इस दौरान आलिया साथ नहीं गई थीं, इसलिए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ताजमहल की एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें चिढ़ाने वाला कैप्शन लिखा है और इसपर आलिया ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया है।

अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा-,''जब रणबीर कपूर कलाकार ताज+मी से प्रेरित हुए..., इसी के साथ अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट में आलिया भट्ट को टैग भी किया है, जाहिर तौर पर ये पोस्ट उन्हीं को चिढ़ाने के लिए की गआ थी।''इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट किया था, ''हाहा आखिरकार तुम दोनों ने ताज देखा.''इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब दिया, " रकुलप्रीत हां, उसने आलिया (हंसते हुए इमोजी) के साथ जाने के बजाय इसे पहले मेरे साथ देखा।" अर्जुन की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर की ताजमहल की तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर समाचार एजेंसी एएनआई को जवाब देते हुए और क्या कपल इसे कभी भी देखने की योजना बना रहा है? इस पर आलिया ने कहा, "हाहाहा... अर्जुन एक कार्टून है। रणबीर अब वापस आ गए हैं। फिलहाल, ताजमहल जाने की कोई योजना नहीं है ... लेकिन मुझे सच में वह तस्वीर पसंद है। यह एक प्यारी है।"

अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट इस समय अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इसके अलावा आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली हैं।


Next Story