मनोरंजन

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने तस्वीर शेयर कर दी सोनम को बधाई, कहा- ''आपको बहुत याद किया''

Neha Dani
25 March 2022 10:12 AM GMT
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने तस्वीर शेयर कर दी सोनम को बधाई, कहा- आपको बहुत याद किया
x
जानकारी के लिए बता दें सोनम ने 8 May 2018 को आनंद संग शादी की थी। ये एक ग्रैंड शादी थी जिसमें बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी।

एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर बहुत जल्द खुशियां दस्तक देने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंटमेंट की थी। तस्वीरों में एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई थी और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थी। प्रेग्नेंसी की अनाउंटमेंट के बाद सोनम को आनंद के साथ एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस इंवेट में दामाद और बेटी के साथ अनिल कपूर भी नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी। प्रेग्नेंसी की खबर देने के बाद से सोनम को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी तस्वीर शेयर कर सोनम को बधाई दी है।

तस्वीर में अंशुला व्हाइट टॉप और पैंट में नजर आ रही है। इसके ऊपर से अंशुला ने रेड शर्ट कैरी की हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अंशुला ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में अंशुला बेहद प्यारी लग रही है। वहीं सोनम ब्लू पैंट सूट में दिखाई दे रही है। सोनम का ये लुक इवेंट का है। एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दोनों कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा- 'आपको बहुत याद किया। @sonamkapoor... इसी के साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया। फैंस इन तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।




बता दें अनिल कपूर ने भी बेटी सोनम को शुभकामनाएं दी थी और लिखा था- अब मैं अपने जीवन के सबसे एक्साइटिंग रोल को प्ले करने की तैयारी में जुट गया हूं। अब मैं नाना बनने वाला हूं। अब हमारा जीवन पहले की तरह बिल्कुल नहीं रहेगा। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। जानकारी के लिए बता दें सोनम ने 8 May 2018 को आनंद संग शादी की थी। ये एक ग्रैंड शादी थी जिसमें बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी।

Next Story