मनोरंजन
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला फैट से हुईं फिट, देखकर कैटरीना कैफ भी खुला रह गया मुंह!
Rounak Dey
27 Feb 2022 10:29 AM IST

x
इतना ही नहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनिता कपूर ने भी अंशुला की तारीफ की है। ये तारीफों का सिलसिला काफी लंबा है। इतना ही नहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनिता कपूर ने भी अंशुला की तारीफ की है। ये तारीफों का सिलसिला काफी लंबा है।
अर्जुन कपूर तो बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं लेकिन उनकी बहन अंशुला कपूर भी काफी फेमस हैं, जबकि वो बॉलीवुड में नही हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अकसर अपनी फैशनेबल फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटो शेयर कर दी है कि फैंस तो फैंस बड़े बड़े बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपने ट्रांसफोर्मेशन की फोटो शेयर की है। उन्होंने पहले के मुकाबले काफी वजन घटा लिया है जिसे हर कोई देखकर चौंक गया है।
अंशुल लोवर और टीशर्ट पहनकर जमीन पर बैठी हैं, उन्होंने खुद है शीशे में देखकर अपने फोन से ये फोटो क्लिक की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ''अपना मेकअप उतारिए, बालों को लहराने दो, एक सांस लो, अपने आप को शीशे में देखो, क्या तुम खुद को पसंद कर रहे हो? क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं।''
इस फोटो के बाद तो अंशुला की पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कमेंट में संजय कपूर ने लिखा है, ''वाह''। तो वहीं कैटरीना कैफ ने लिखा, ''देखो तुम को।'' उनके कहने के मतलब से साफ समझ आ रहा था कि देखो अंशुला तुम कितनी बदल गई हो। इतना ही नहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनिता कपूर ने भी अंशुला की तारीफ की है। ये तारीफों का सिलसिला काफी लंबा है।
Next Story





