मनोरंजन

दादी संग Arjun Kapoor ने देखी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन', VIDEO में कही ये मजेदार बात

Neha Dani
19 May 2021 4:22 AM GMT
दादी संग Arjun Kapoor ने देखी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन, VIDEO में कही ये मजेदार बात
x
वहीं ऐसी खबरें थीं कि वे लॉकडाउन में लिव-इन में रह रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन(Sardar Ka Grandson) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी नजर आई हैं। बीते दिन ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जाहिर है कि ये दिन अर्जुन के लिए खास रहा। ऐसे में अर्जुन अपनी दादी निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) के घर पहुंचे और वहां जाकर खूब मस्ती भी की। अर्जुन ने अपने इस मस्ती भरे टाइम की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं।

दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पहले उन्होंने एक वीडियो और बाकी दो तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में अर्जुन अपनी दादी निर्मल कपूर से पूछते हैं कि -इंस्टाग्राम वालों को बताओ आपको मेरी पिक्चर कैसी लगी तो उनकी दादी बोलती है कि -बहुत अच्छी तो अर्जुन कहते हैं बस इतना ही काफी है। उस पर उनकी दादी बोलती खबसूरत तो अर्जुन उन्हें कहते हैं कि दादी खबसूरत नहीं खूबसूरत होता है। अर्जुन और उनकी दादी का ये मजेदार अंदाज़ फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अर्जुन ने अपनी फिल्म अपनी दादी को डेडिकेट की और कैप्शन में लिखा - दादी का ग्रैंडसन।


इसके अलावा इस पोस्ट में उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की उसमें दादी-पोते का बॉन्ड साफ़ नजर आ रहा है। पीछे उनके टीवी में भी नेटफ्लिक्स खुला हुआ है और अर्जुन की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' चल रही है। अपनी मां मोना के निधन के बाद अर्जुन अपनी दादी से ही काफी करीब हैं। अर्जुन कपूर की इस फिल्म की कहानी भी दादी और पोते के रिश्ते पर बेस्ड है। फिल्म में एक पोता अपनी दादी की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करता हुआ नज़र आये। हांलाकि वो इस दौरान किन-किन परेशानियों से गुजरेगा ये सब इस फिल्म में दिखाया गया है।
हाल ही में अर्जुन ने खुलासा किया था कि उनकी दादी अपने पोते की शादी का दिल थामकर इंतज़ार कर रहीं हैं। इतना ही नहीं वह शादी के बाद अर्जुन के बच्चों को भी गोद में खिलाना चाहती हैं हालांकि अर्जुन का कहना है कि वह दादी की यह इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए कपूर खानदान के दूसरे चिरागों के भरोसे हैं।
गौरतलब हो कि ' अर्जुन और मलाइका दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप को जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई अब जानना चाहता है कि यह कपल कब शादी के बंधन में बंधेगा। बता दें कि अर्जुन कई दफा मलाइका के पैरेंट्स से मिल चुके हैं। वहीं ऐसी खबरें थीं कि वे लॉकडाउन में लिव-इन में रह रहे थे।


Next Story