मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने बहन शनाया कपूर को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- हैप्पी बर्थडे…

Rani Sahu
2 Nov 2021 8:51 AM GMT
अर्जुन कपूर ने बहन शनाया कपूर को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- हैप्पी बर्थडे…
x
अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर मंगलवार को अपना 22वां बर्थडे मना रही हैं

अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर मंगलवार को अपना 22वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर फैंस, बॉलीवुड कलाकार और परिवार के सदस्य जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी बीच अभिनेता और उनके कजिन ब्रदर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम शनाया के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही अभिनेता ने बर्थडे गर्ल को टैग करते हुए एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा हैं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, हैप्पी बर्थडे शनाया कपूर, मैं आशा और प्रर्थाना करता हूं कि ये साल आपको अपने काम और जिन लोगों से आप मिलते हों उनमें खुशी खोजने मौका दे। उन्होंने आगे लिखा, 'इस साल का खूब लाभ उठाएं क्योंकि ये आपके जिंदगी की नींव रखेगा। आप जैसे हैं वैसे ही फोकस्ड होकर हमेशा की तरह मुस्कुराती रहो।' अर्जुन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अर्जुन से पहले शनाया की मां महीप कपूर ने अपनी बेटी के बचपन की थ्रोबैक फोटोज और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनकी कजिन सिस्टर अभिनेत्री जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि हाल ही शनाया कपूर की मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने उनको बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। शनाया ने करण की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ज्वाइन किया था, जिसके बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया था। वहीं शनाया ने साल 2018 में आई अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।


Next Story