
x
मुंबई : साल 2024 में रोहित शेट्टी एक बार फिर एक्शन से भरी फिल्म लाने जा रहे हैं। सिंघम फ्रेंचाइजी की दो सक्सेसफुल फिल्मों के बाद अब तीसरी किश्त आ रही है, लेकिन इस बार फिल्म सिर्फ अजय देवगन के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी, बल्कि कई बड़े दिग्गज अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में विलेन अर्जुन कपूर होंगे।
खूंखार दरिंदा बन सिंघम का करेंगे जीना हराम
पिछले महीने रोहित शेट्टी ने सिंघम अगैन से अर्जुन कपूर का पहला लुक शेयर किया था। पोस्टर में अभिनेता का खतरनाक लुक किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी था। हाथ में खून से लथपथ तलवार, चेहरे पर खून लगा हुआ और अभिनेता की इंटेंस स्माइल ने लोगों को दहला दिया था। एक पोस्टर में उन्हें रणवीर सिंह को घूरते हुए देखा गया था।
पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने यह तो बताया था कि फिल्म में अर्जुन कपूर एक शैतान विलेन बनेंगे, लेकिन कैरेक्टर नेम से पर्दा नहीं हटा था। अब पता चल गया है कि अभिनेता फिल्म में कौन सा किरदार निभाने वाले हैं।
इस किरदार में दिखेंगे अर्जुन कपूर
रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सिंघम अगैन में अर्जुन कपूर डेंजर लंका का किरदार निभाएंगे। वह अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ एक खू्ंखार विलेन होंगे। दोनों मिलकर सिंघम की नाक में दम कर देंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्जुन कपूर के किरदार को डेंजर लंका नाम देने के पीछे एक बड़ी कहानी है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। रोहित शेट्टी ने उन्हें एक ऐसा किरदार दिया है, जो दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ेगा।
Tagsरोहित शेट्टीफिल्म सिंघम अगैनअर्जुन कपूरRohit Shettymovie Singham AgainArjun Kapoorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





