मनोरंजन

उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों अर्जुन कपूर ने लगाई लताड़, बोले - 'वहीं लोग सेल्फी लेने के लिए मरते हैं..

Rani Sahu
3 Jan 2022 2:43 PM IST
उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों अर्जुन कपूर ने लगाई लताड़, बोले - वहीं लोग सेल्फी लेने के लिए मरते हैं..
x
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं, और जब से उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तबसे ये लवबर्ड्स पूरे शहर में रोमांस को लेकर छाए रहते हैं। हालांकि, कुछ लोग अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर उनका मजाक भी उड़ाते रहे हैं, साथ ही उनके उम्र का अंतर भी हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है। इतना ही नहीं अर्जुन को तो कई बार ट्रोल भी किया गया है।

ऐसे में, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, जब अर्जुन से इन ट्रोल्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया और इस बात पर जोर दिया कि उनके निजी जीवन पर उनका विशेषाधिकार है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा, "सबसे पहले, मुझे लगता है कि मीडिया वो है जो लोगों के कॉमेंट्स देखता है। हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि ये सब नकली है। वही लोग मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।"
उन्होंने आगे कहा कि- "मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वो मेरा विशेषाधिकार है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है, बाकी सब तो बस शोर-शराबा है। साथ ही, आप इस बात से इतने परेशान नहीं हो सकते कि किसकी उम्र कितनी है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए, मुझे लगता है कि उम्र देखकर रिश्ते को प्रासंगिक बनाना एक मूर्खतापूर्ण विचार है"।
दिलचस्प बात ये है कि अर्जुन और मलाइका ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। बता दें, मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में 15 साल का अंतर है। मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 वर्ष है, तो वहीं अर्जुन कपूर महज 36 वर्ष के हैं। बात करें अर्जुन कपूर की तो, फिल्हाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था। अब वो 'एक विलन 2' में नजर आएंगे।


Next Story