मनोरंजन

Malaika Arora के प्यार में खोये दिखे Arjun Kapoor, बोले- ''जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती''

Rounak Dey
15 Feb 2022 9:27 AM IST
Malaika Arora के प्यार में खोये दिखे Arjun Kapoor, बोले- जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती
x
जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत दूर तलक जाती है।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

'वैलेंटाइन डे' का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। लव बर्ड्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। स्टार्स भी अपने प्यार के साथ इस दिन का जश्न मना रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन ने भी अपनी लेडी लव के रोमांटिक तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाया है।



तस्वीर में अर्जुन और मलाइका ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मलाइका को बाहों में लपेटा हुआ है। एक्ट्रेस बेहद सुकून में दिखाई दे रही है। एक्टर कैमरे की तरफ दे रहे हैं और मलाइका ने नजरें झुकाए हुई हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई धूप नहीं होती है। जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत दूर तलक जाती है।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।




Next Story