मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने ली ऐसी तस्वीरें, बिताए लम्हों को मिस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा

Rounak Dey
5 May 2023 11:04 AM GMT
अर्जुन कपूर ने ली ऐसी तस्वीरें, बिताए लम्हों को मिस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा
x
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा काफी मस्ती करते हुए फोटोज क्लिक करवा रही हैं।
बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिन अपनी फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं।
कई इवेंट से लेकर वेकेशन तक इन कपल को अक्सर एक साथ देखा जाता हैं। हालांकि दोनों ही एक साथ काफी रोमांटिक पोज में फोटोज शेयर भी करते हैं।
अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने लेटेस्ट बर्लिन वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा काफी मस्ती करते हुए फोटोज क्लिक करवा रही हैं।




मलाइका ने अपनी इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- लाइफ टाइम यादों को सहेजने के लिए होती हैं पिक्चर्स।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी इन फोटोज को क्लिक करने का क्रेडिट अर्जुन कपूर को दिया है।
लेटेस्ट फोटोज में मलाइका अरोड़ा कुकी खाते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं और साथ ही मदस्त अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक 1 लाख 37 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक कर दिया है।

Next Story