मनोरंजन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के करीब लिया अर्जुन कपूर ने नया घर...कीमत जान उड़ जाएगे आपके होश

Subhi
29 May 2021 2:46 AM GMT
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के करीब लिया अर्जुन कपूर ने नया घर...कीमत जान उड़ जाएगे आपके होश
x
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूरके फैन्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूरके फैन्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है। अर्जुन कपूर ने 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है, जहां से वर्ली सी लिंक का नजारा घर बैठे देखने को मिलेगा। अर्जुन का ये अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है।

अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट इलाके में सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 26 फ्लोर की बिल्‍डिंग में पूल, जिम, पेट कॉर्नर, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, मिनी गोल्फ कोर्स, स्पा सहित कई और सुविधाएं मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर के इस अपार्टमेंट की कीमत 20 से 23 करोड़ रुपये के बीच में है। वहीं इस अपार्टमेंट के लोकेशन की खास बात ये है कि यहां से मलाइका अरोड़ा के घर की दूरी काफी कम है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्‍हा, जान्‍हवी कपूर, अमिताभ बच्‍चन जैसे कई सितारे नए मकान खरीदने को लेकर चर्चा में रहे हैं।
बात अर्जुन के फिल्मी करियर की करें तो हाल ही में वो 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए थे। वहीं बात उनकी आगामी फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे।


Next Story