मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कहा- 'रणबीर तो रणबीर हैं...'

Rani Sahu
5 Sept 2023 6:16 PM IST
अर्जुन कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कहा- रणबीर तो रणबीर हैं...
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। एक्टर अर्जुन कपूर ने मंगलवार को बचपन की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें रणबीर कपूर को अजीब अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को मूल रूप से अरमान जैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ''आर्काइव से एक! मुझे लगता है कि मेरा तीसरा या चौथा जन्मदिन आदर जैन, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, सोनम कपूर, हर्ष वर्धन कपूर, जहान कपूर, पूजा देसाई, तुलसी कपूर, विश्व कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी का है।"
अरमान रणबीर के चचेरे भाई हैं। फोटो में, हम रणबीर और अर्जुन के साथ उनकी बहनों सोनम और अंशुला और उनके अन्य दोस्तों और भाई-बहनों को देख सकते हैं।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अरमान की पोस्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेजर थ्रोबैक और रणबीर तो रणबीर हैं..."
फोटो में रणबीर अपनी क्यूट स्माइल दिखाते हुए अर्जुन के सिर पर 'विक्ट्री' का साइन बना रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
दूसरी ओर, अर्जुन के पास 'मेरी पत्नी का रीमेक' के साथ-साथ नॉयर थ्रिलर फिल्म 'द लेडी किलर' भी है।
Next Story