मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ देखा ताजमहज, एक्टर ने पोस्ट में आलिया भट्ट को टैग कर चिढ़ाया

Neha Dani
22 Feb 2022 6:08 AM GMT
अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ देखा ताजमहज, एक्टर ने पोस्ट में आलिया भट्ट को टैग कर चिढ़ाया
x
वहीं रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ दिखने वाले हैं।

हाल ही में फिल्ममेकर लव रंजन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद से आगरा में शादी की। शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। सेरेमनी के बाद कुछ स्टार्स ताज महल का दीदार करते भी नजर आए। इनमें एक्टर रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी ताज देखने गए। जिसकी झलक अर्जुन ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। अर्जुन के इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान उनके कमेंट सेक्शन ने खींचा, जहां वह रणबीर के साथ पहले ताज महल देखने के लिए आलिया भट्ट को चिढ़ाते हुए नजर आए।



अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर और ताजमहल की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में रणबीर कपूर की इमेज सिल्हूट (silhouette) है और वह मुस्कुरा रहे हैं। वहीं उनके बैकग्राउंड में खूबसूरत ताज महल नजर आ रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब रणबीर कपूर द आर्टिस्ट ताज और मुझे देखकर इंस्पॉयर हुए।' अर्जुन इतने पर ही नही माने, उन्होंने अपने इस पोस्ट पर आलिया भट्ट को भी टैग किया।
अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी कमेंट किया है। रकुल ने लिखा है, 'हाहा आखिरकार तुम दोनों ने ताज देख लिया।' आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह व उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी भी शादी में शारीक हुए थे और ये दोनों भी कुछ दिनों पहले ताज महल का दीदार करने गए थे। एक्ट्रेस के इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट को भी चिढ़ाया और लिखा, 'रकुलप्रीत उसने ताज आलिया की जगह पहले मेरे साथ देखा।' साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की।
अर्जुन के इस पोस्ट पर नेटीजन्स खूब हंस रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'हाहाहाहा ... यह हिलेरियस है।' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'आप बहुत क्यूट हो, आलिया को टैग किया।'
इस पोस्ट से इतना तो साफ पता चला रहा है कि अर्जुन कपूर अपने दोस्तों को टीज करने का एक भी मौका हाथ से नही जाने देते।
वक्र फ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'कुत्ते' में नजर आने वाले हैं। वहीं रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ दिखने वाले हैं।

Next Story