मनोरंजन

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर Arjun Kapoor ने कही ये बड़ी बात

Tara Tandi
10 Jun 2021 11:54 AM GMT
शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू  पर Arjun Kapoor ने  कही ये बड़ी बात
x
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होने वाला हैl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होने वाला हैl वह करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले डेब्यू करने वाली हैl यह भी कहा जा रहा है कि शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर सकते हैंl वह फिल्म में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पिरजादा के साथ नजर आ सकती हैंl हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी कजिन बहन शनाया कपूर के डेब्यू के बारे में बात की हैl

अर्जुन कपूर ने कहा है कि वह प्वाइंटर देने में विश्वास नहीं रखते और मानते है कि हर किसी की अपनी यात्रा होती है और उन्हें लगता है कि सभी को अपनी चॉइस के अनुसार काम करना चाहिएl अर्जुन ने यह भी कहा कि शनाया कपूर अच्छे हाथ में है और उन्हें परिवार का समर्थन भी प्राप्त हैl अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि वह शनाया कपूर का मार्गदर्शन कर सकते हैं, हालांकि जब उनसे पूछा जाएगा तब हीl उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि शनाया अपनी जर्नी को इंजॉय करेंl
इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को याद करते हुए कहा कि वह कई भावनाओं से गुजर चुके हैं और वह चाहते हैं कि शनाया भी इन भावनाओं से गुजरेl हालांकि वह बतौर भाई उनकी मदद करते रहेंगेl यह भी कहा जा रहा है कि शनाया कपूर अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगेl शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है।

अर्जुन कपूर फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl अर्जुन कपूर का अफेयर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहा हैl दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैl दोनों की तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैl


Next Story