मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने 4 साल में इस तरह घटाया 50 किलो वजन, सलमान खान डायट पर रखते थे पैनी नजर

Neha Dani
24 April 2022 10:46 AM GMT
अर्जुन कपूर ने 4 साल में इस तरह घटाया 50 किलो वजन, सलमान खान डायट पर रखते थे पैनी नजर
x
जिन्होंने अर्जुन कपूर में ऐक्टर बनने की काबिलियत दिखी और कहा था कि वह ऐक्टर बन सकते हैं, बस वजन कम कर लें।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस वक्त हिमाचल प्रदेश में हैं, जहां वह अपनी अगली फिल्म The Lady Killer की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम (Arjun Kapoor Instagram) स्टोरी पर पुराने दिनों की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

अर्जुन कपूर का 140 किलो वजन, अस्थमा से पीड़ित




बता दें कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। ऐक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 10 सेकंड तक भी नहीं दौड़ पाते थे। उन्हें हमेशा ही थकान और नींद महसूस होती थी। अर्जुन ने बताया था कि 22 साल की उम्र में वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। लेकिन अर्जुन कपूर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ 50 किलो वजन घटाया, बल्कि खुद को फिल्मों में आने से पहले ही फिट बना लिया। आइए जानते हैं कि अर्जुन कपूर ने किस तरह वजन कम किया।
सलमान खान ने अर्जुन कपूर को किया मोटिवेट
'मुझे भी फिट होना है, हर हाल में वजन घटाना है और एब्स बनाने हैं...' यह प्रेरणा अर्जुन कपूर को सलमान खान (Salman Khan) को देखकर मिली थी। अर्जुन कपूर ने जब सलमान को फिट बॉडी और एब्स में देखा तो हैरान थे। अर्जुन के मुताबिक, सलमान ने ही उन्हें वजन घटाने और खुद को फिट करने के लिए मोटिवेट किया था। वह सलमान ही थे, जिन्होंने अर्जुन कपूर में ऐक्टर बनने की काबिलियत दिखी और कहा था कि वह ऐक्टर बन सकते हैं, बस वजन कम कर लें।



Next Story