मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने खुलेआम दिखाया मलाइका अरोड़ा के लिए प्यार, कैमरे के सामने खोला...देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Feb 2021 3:01 PM IST
अर्जुन कपूर ने खुलेआम दिखाया मलाइका अरोड़ा के लिए प्यार, कैमरे के सामने खोला...देखें वीडियो
x

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं. उन्होंने दो साल पहले अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक ऐलान किया था और तब से लेकर अब तक दोनों अपने प्यार को लेकर चर्चा में है. इसके बाद से दोनों अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवाते हैं.

अब एक बार फिर दोनों एक साथ दिखाई दिए हैं. इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में मलाइका काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं. उन्होंने फूलों की छाप वाला सफेद रंग का हल्का जैकेट पहना है. इसके साथ ही उन्होंने कलरफुल क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट पहना हुआ है. वह इस ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं.
वहीं बात करें, अर्जुन कपूर की तो काले रंग की शर्ट और नील रंग के डेनिम में वह रैपर दिख रहे हैं. दोनों एक साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पैपराजी मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुलाकात के बाद अर्जुन कपूर आगे आ रहे हैं और मलाइका पीछे आ रही हैं.


अर्जुन ने जीता दिल
अर्जुन मलाइका के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और उन्हें बैठाते हैं. इसके बाद अर्जुन आगे बढ़ते हैं और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं. अर्जुन का ये व्यवहार मलाइका के साथ लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. अर्जुन मलाइका का काफी सम्मान करते हैं. लेडीलव के लिए ये प्यार देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
हाल ही में मलाइका ने इस बात का भी खुलासा किया था कि लॉकडाउन पीरियड में वो और अर्जुन साथ ही रह रहे थे. इसके बाद दोनों गोवा में साथ में एक साथ न्यू ईयर वैकेशन मनाने भी गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story