मनोरंजन

रणवीर कपूर के न्यूड फोटोशूट पर अर्जुन कपूर- उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया

Neha Dani
24 July 2022 3:45 AM GMT
रणवीर कपूर के न्यूड फोटोशूट पर अर्जुन कपूर- उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया
x
ममता कुलकर्णी ने भी 90 के दशक में एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था, जिस पर खूब बवाल मचा था।

एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिस पर खूब हो-हल्ला मचा है। जहां एक वर्ग रणवीर के इस बोल्ड कदम की तारीफ कर रहा है, वहीं एक वर्ग ने रणवीर सिंह को निशाने पर ले लिया है। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स तक बनाने शुरू कर दिए। इस सबके बीच अब रणवीर की न्यूड तस्वीरों पर एक्टर अर्जुन कपूर का रिएक्शन आया है।


बता दें कि Ranveer Singh ने 'पेपर' मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिए थे। अपने फोटोशूट में उन्होंने 70 के दशक के पॉप आइकन Burt Reynolds को ट्रिब्यूट दिया था। इस पर कुछ लोगों ने रणवीर को खूब ट्रोल किया, वहीं कुछ लोगों ने तारीफ भी की। इस पर जब अर्जुन कपूर से उनका रिएक्शन पूछा गया तो जानते हैं एक्टर ने क्या कहा?

Arjun Kapoor अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' प्रोमोट कर रहे थे। इसी दौरान रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा, 'रणवीर जो हैं, हमेशा से वही रहे हैं। उनमें किसी तरह का कोई अभिमान नहीं है। जब भी वह आते हैं तो माहौल में एक गरमाहट सी छा जाती है। अलग तरह की एनर्जी होती है और सब इंजॉय करते हैं। वो उनकी पर्सनैलिटी का एक्सटेंशन है। उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उन्हें इस तरह (न्यूड फोटोशूट) इस वक्त अच्छा लगता है। वह अपनी स्किन में कंफर्टेबल हैं और जो करना चाहते हैं करते हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए। अपनी एक राय होना एकदम सही बात है। और जहां तक ट्रोल्स की बात है तो उन्हें इतनी अहमियत नहीं देनी चाहिए जिंदगी में। कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम है कहना। आपको जो ठीक लगता है, आपको करना चाहिए।'


'हमें इसका सम्मान करना चाहिए'
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'रणवीर जो कर रहे हैं, अगर उसे करने में वह खुश हैं तो इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। अगर उन्हें इस चीज के लिए फोर्स नहीं किया जा रहा है और इसे गलत तरीके से नहीं दिखाया गया तो हमें इसका सम्मान करना चाहिए। रणवीर को वह करने की परमिशन है जो वह करना चाहते हैं और खुश रहना चाहता है। वह ऐसा करके लोगों को खुश भी कर रहे हैं।'

मिलिंद सोमन से लेकर ममता कुलकर्णी तक ने उतारे कपड़े

रणवीर सिंह से पहले और भी कई सिलेब्रिटीज रहे हैं, जिन्होंने मैगजीन कवर के लिए कपड़े उतारे, इनमें मिलिंद सोमन से लेकर ईशा गुप्ता, शर्लिन चोपड़ा और कल्कि केकलां जैसे कई और नाम शामिल हैं। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी 90 के दशक में एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था, जिस पर खूब बवाल मचा था।

Next Story