मनोरंजन

Arjun Kapoor Malaika Arora Love: अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्‍पी, 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट करने पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर कही ये बड़ी बात!

jantaserishta.com
3 Jan 2022 3:43 PM IST
Arjun Kapoor Malaika Arora Love: अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्‍पी, 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट करने पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर कही ये बड़ी बात!
x

नई दिल्ली: कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र कोई सीमा नहीं होती. न सामने वाले की कास्ट देखी जाती है न ही उम्र. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी भी कुछ ऐसी ही है. दोनों के बीच जितना उम्र का फासला है उतना ही गहरा प्यार. जिसको लेकर जितना दोनों को फैंस से प्यार मिलता है उतना ही ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है.

अकसर ट्रोल होते हैं मलाइका और अर्जुन
मलाइका और अर्जुन की जोड़ी में उम्र के फासले को लेकर दोनों पर कई सवाल उठे हैं. लेकिन कभी भी दोनों ने इस चीज को लेकर कुछ नहीं कहा. लेकिन अब अर्जुन कपूर इस ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते नजर आए हैं. अर्जुन ने कहा कि जब तक लोग उनके काम को नोटिस करते हैं तब ठीक है, बाकी सब बेकार है.
अर्जुन ने ट्रोलिंग को लेकर दिया जवाब
मसाला डॉट कॉम से बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि सबसे पहले, मुझे लगता है कि मीडिया वह है जो लोगों के कमेंट को देखता है. हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है. वहीं दूसरी ओर लोग मुझसे मिलने के लिए, मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होते हैं और वही लोग ट्रोल भी करते हैं, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते.
अर्जुन ने आगे इस मुद्दे पर कहा कि मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा फैसला है, मेरा अधिकार है. जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है ठीक है वरना बाकी सब शोर-शराबा और बेकार की बातें हैं. और इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि किसकी कितनी उम्र है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. मुझे लगता है कि रिश्ते में उम्र को देखना बेकार की बात है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story