मनोरंजन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के दीवाने है अर्जुन कपूर, तारीफ करते हुए कहा- पसंद है ये...

jantaserishta.com
27 April 2021 12:24 PM IST
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के दीवाने है अर्जुन कपूर, तारीफ करते हुए कहा- पसंद है ये...
x

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल है जो अपने लुक के चलते चर्चा में रहते हैं. ऐसी ही एक जोड़ी है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की. दोनों को एक-दूसरे के साथ कई बार स्पॉट किया गया है. यहां तक कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं. दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. अब अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में मलाइका को काफी स्पेशल बताया है.

एचटी ब्रंट के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें ये पसंद है कि मलाइका कितनी 'प्रतिष्ठित' हैं. इस बारे में आगे बोलते हुए अर्जुन ने कहा, ''मुझे ये बेहद पसंद है कि मलाइका ने 20 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था और उन्होंने अपनी गरिमा को बनाए रखा. मैंने कभी मलाइका को अपने आसपास की परिस्थिति और चीजों को लेकर शिकायत करते हुए नहीं देखा.''
ये कोई पहली बार नहीं है दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की सराहना करते नजर आते हैं. दोनों वैकेशन से लेकर कई त्यौहारों को भी साथ सेलिब्रेट करते हैं. कुछ दिन पहले करण जौहर ने एक तस्वीर भी सोशळ मीडिया पर शेयर की थी, इसमें दोनों के साथ उनके अन्य दोस्त भी नजर आ रहे थे. इस साल ईस्टर पर भी, अर्जुन मलाइका की मां के घर लंच पर गए थे. अर्जुन कपूर की अगली फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का ट्रेलर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
मलाइका अरोड़ अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं. इसके अलावा कुछ दिन पहले मलाइका ने वैक्सीनेशन लगवाते हुए तस्वीर भी शेयर की थी. हालांकि अभी दोनों घर में रहना पसंद कर रहे हैं. मलाइका की अक्सर जिम लुक की तस्वीरें वायरल होती रहती थी, लेकिन अब पैपराजी को भी ऐसी कोई तस्वीर नहीं मिल पा रही है क्योंकि सरकार ने कोरोना को देखते हुए सभी जिम को बंद करने का फैसला किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story