मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा को देखकर अर्जुन कपूर बन गए अनजान, वीडियो हो रहा वायरल

Admin2
22 Jun 2021 8:53 AM GMT
मलाइका अरोड़ा को देखकर अर्जुन कपूर बन गए अनजान, वीडियो हो रहा वायरल
x

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। दोनों ने ऑफिशली इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन वे एक-दूसरे के लिए अपना प्यार छिपाते नहीं हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान के करीबी थे। सलमान की बहन अर्पिता के साथ उनकी डेटिंग की खबरें भी सुर्खियां बन चुकी हैं। अब पुराने वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अर्जुन एक इवेंट में मलाइका को देखकर किसी फैन जैसा रिऐक्शन देते दिख रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में शादी के 19 साल बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज के मॉडल जॉर्जिया ऐंड्रयानी से डेटिंग करने की खबरें हैं वहीं मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग भी लंबे वक्त से चर्चा में है। अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका को देखकर मजेदार रिऐक्शन देते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में एक इवेंट में मलाइका पोज दे रही हैं तभी अर्जुन उनके पीछे से गुजरते हैं। इसके बाद मलाइका मीडिया से बात करती दिखती हैं। अर्जुन के रिऐक्शंस इस वीडियो में किसी फैन जैसे हैं। वीडियो उस वक्त का है जब मलाइका अरोड़ा अरबाज की वाइफ थीं और उनकी अर्जुन से लिंकअप की खबरें नहीं थीं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को उम्र के फर्क के लिए भी ट्रोल किया जाता है। दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है। हालांकि मलाइका एक इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि समाज वक्त के साथ नहीं बदल रहा। अगर एक बड़ा पुरुष छोटी लड़की के साथ रोमांस करता है तो सब तारीफ करते हैं लेकिन बड़ी महिला छोटे पुरुष को डेट करे तो उसे डेस्पेरेट और बुड्ढी कहा जाता है।


Next Story