मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने खरीदी नई लग्जरी कार, करोड़ों की कीमत

Triveni
13 April 2021 3:04 AM GMT
अर्जुन कपूर ने खरीदी नई लग्जरी कार, करोड़ों की कीमत
x
बॉलीवुड के सितारों के पास एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं। इन्हीं में से एक हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के सितारों के पास एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं। इन्हीं में से एक हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)। एक्टर के पास भी एक से बढ़कर एक बार है।


ऐसे में अब अर्जुन की कार कनेक्शन में एक और नई कार शामिल हो गई है। हाल ही में एक्टर अपनी नई कार Land Rover Defender में नजर आए। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इस तस्वीर में अर्जुन कपूर अपने घर के बाहर शानदार लैंड रोवर डिफेंडर के साथ नजर आ रहे हैं। जो मैटालिक गोल्ड शेड में दिखाई दे रही है।

बताया जाता है कि इस कार की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है। अर्जुन कपूर के पास इसे पहले मासेराटी लेवांटी कार, ऑडी एसयूवी क्यू5, होंडा सीआर-वी जैसी कार भी शामिल है।
एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री की हॉट और मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों अपनी आशिक के साथ मीडिया के कैमरे में कैद होते रहते हैं। 47 साल की मलाइका से 12 साल छोटे अर्जुन का अफेयर चर्चा में खूब रहता है। ( Arjun Malaika ) दोनों जमाने से बेपरवाह आए दिन साथ वक्त बिताते नजर आते हैं
मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता । हर साल इस कपल की शादी को लेकर चर्चा होती रहती है लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर खुलासा नहीं किया है । उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये दोनों कब एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे। लेकिन तो आने वाला वक्त ही बताएंगा कि आखिरकार शादी करेंगे भी या नहीं ।


Next Story