मनोरंजन

Arjun Kapoor ने घरवालों के दवाब में किया Malaika Arora से ब्रेकअप? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी...

Rounak Dey
13 Jan 2022 8:43 AM IST
Arjun Kapoor ने घरवालों के दवाब में किया Malaika Arora से ब्रेकअप? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी...
x
मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस काफी निराश हैं क्योंकि उन्हें यह जोड़ी काफी पसंद है।

बॉलीवुड लाइफ की टीम ने आज सुबह ही अपने रीडर्स को यह जानकारी दी है कि अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप कर लिया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस मानने लगे थे कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, हालांकि अब दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस काफी निराश हैं क्योंकि उन्हें यह जोड़ी काफी पसंद है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने किस कारण ब्रेकअप किया है, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने अपने परिवार के लिए मलाइका अरोड़ा से दूरियां बनाई हैं। कुछ वक्त पहले एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि अर्जुन कपूर का परिवार मलाइका अरोड़ा को कुछ खास पसंद नहीं करता है। इसी कारण मलाइका अरोड़ा को सालों तक अर्जुन कपूर के फैमिली फंक्शन्स में एंट्री नहीं मिली थी। अर्जुन कपूर का परिवार चाहता था कि वो मलाइका का साथ छोड़ दें और उनकी उम्र की महिला के साथ घर बसाएं।
जब से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर सामने आई है, तब से फैंस मान रहे हैं कि पानीपत एक्टर ने परिवार के कहने पर मलाइका अरोड़ा से दूरियां बनाई हैं। अर्जुन कपूर निर्माता बोनी कपूर के बड़े बेटे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कपूर खानदान चाहता है कि अर्जुन कपूर जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं और घर बसा लें। अदाकारा मलाइका अरोड़ा उनसे उम्र में बड़ी हैं और उनका जवान बेटा भी हैं। ऐसे में कपूर खान का मलाइका अरोड़ा को बहू के रूप में स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है। वैसे आपके अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की क्या वजह हो सकती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।


Next Story