मनोरंजन

अर्जुन कपूर शर्टलेस होकर डॉगी के साथ देखने लगे ये...मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

Neha Dani
31 May 2021 10:04 AM GMT
अर्जुन कपूर शर्टलेस होकर डॉगी के साथ देखने लगे ये...मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात
x
'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या है वीडियो
दरअसल अर्जुन कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है, उस में वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं और बिस्तर से टिककर नीचे बैठे हैं। वहीं उनके बिस्तर पर उनका डॉगी मैक्स बैठा है, इसके साथ ही मैक्स और अर्जुन साथ में फिल्म संदीप और पिंकी फरार देख रहे हैं। 13 सेकेंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है अर्जुन कपूर का कैप्शन


इस वीडियो के शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'रेव रिव्यूज मिलने के बाद मैक्स ने भी संदीप और पिंकी फरार देखने का वक्त निकाल लिया है... आपने देखी क्या?' अर्जुन कपूर के इस वीडियो पर फैन्स अलग- अलग कमेंट्स कर रह हैं। कुछ फैन्स वीडियो के बारे में अपनी राय रख रहे हैं तो कुछ फिल्म के बारे में।
मलाइका अरोड़ा ने किया कमेंट
अर्जुन के इस वीडियो को लाखों फैन्स लाइक कर चुके हैं। वहीं कई फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। मलाइका ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत प्यारा।' अर्जुन के वीडियो के साथ ही फैन्स मलाइका के कमेंट को भी पसंद कर रहे हैं।
अर्जुन के प्रोजेक्ट्स
बात अर्जुन के फिल्मी करियर की करें तो हाल ही में वो 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए थे। वहीं बात उनकी आगामी फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे।


Next Story