मनोरंजन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप!, एक्टर ने पोस्ट कर कही ये बात

jantaserishta.com
12 Jan 2022 7:12 PM IST
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप!, एक्टर ने पोस्ट कर कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज चल रही हैं. इसी बीच एक्टर ने अपनी लेडी लव संग मिरर सेल्फी पोस्ट कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. अर्जुन कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही काफी डैपर लुक में नजर आ रहे हैं. गॉगल्स लगाकर दोनों मिरर में पोज देते नजर आ रहे हैं.



फोटो हो रही वायरल
अर्जुन कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसके कैप्शन में उन्होंने फैन्स को क्लियरली बता दिया है कि वह अभी भी मलाइका अरोड़ा के साथ ही हैं. दोनों अलग नहीं हुए हैं. अर्जुन ने लिखा, "अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सभी सुरक्षित रहिए, ब्लेस्ड रहिए. लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए. मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं." अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स रिएक्ट कर प्यार बरसा रहे हैं.
खबर आ रही थी कि अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे. वैसे तो हमेशा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन के परिवार संग डिनर पार्टीज का हिस्सा रहती हैं, लेकिन इस बार वह इस डिनर का हिस्सा नहीं बनी थीं. तभी से दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो रही थीं. इसके बाद अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके चलते वह घर पर क्वारनटीन रहे. अब अर्जुन पूरी तरह से ठीक हैं और इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है.
मलाइका अरोड़ा अक्सर मुंबई में स्पॉट होती हैं. कुछ दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकली हैं, जिसके बाद खबर आई कि मलाइका ब्रेकअप के कारण काफी टेंशन में हैं और उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेशन में रखा है. वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं कर रही हैं. मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए उन्होंने खुद को घर पर कैद कर लिया है. हालांकि, मलाइका की ओर से इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया, लेकिन अर्जुन की पोस्ट से अब साफ जाहिर है कि दोनों अलग नहीं हुए हैं. साथ में ही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story