मनोरंजन

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म 2 स्टेट्स को 7 साल हुए पूरे

Ritisha Jaiswal
19 April 2021 8:16 AM GMT
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म 2 स्टेट्स को 7 साल हुए पूरे
x
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें दर्शकों का प्याल सालों तक मिलता ही रहता है। ये फिल्में इसमें काम करने वाले कलाकारों के लिए खास बन जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है '2 स्टेट्स'। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और आज भी मिलता है। ऐसे में '2 स्टेट्स' के सात साल पूरे होने पर फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फिल्म को याद किया है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म '2 स्टेट्स' की रिलीज को सात साल का समय पूरा होने पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है 'लोचा ए उलफत', इसके साथ फिल्म अलग- अलग सीन की तस्वीरों का कोलाज नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमृता सिंह और रेवती का डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आपको सिर्फ प्यार चाहिए। खासकर आज के दिन।' वहीं आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से कुछ झलकियां शेयर की हैं।

अर्जुन की पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य किरदार में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में मुख्य किरदारों में अमृता सिंह, रेवती, रॉनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आए थे। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और साजिद नाडियावाला के नाडियावाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनी थी
फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी थी। जिसमें पंजाबी लड़का कृष (अर्जुन कपूर) और तमिल परिवार की लड़की अनन्या (आलिया भट्ट) को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। पंजाबी परिवार और तमिल परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश में अनन्या और कृष लग जाते हैं। और आखिरकार प्यार की जीत होती है। कहा जाता है कि चेतन भगत की ये किताब '2 स्टेट्स' उनकी और उनकी पत्नी की लव स्टोरी है।





Next Story