मनोरंजन
एफिल टावर के सामने लेडी लव मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन, सामने आईं ऐसी तस्वीरें
Rounak Dey
26 Jun 2022 11:04 AM IST

x
दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन एफिल टावर से दूर लेकिन, सामने नजर आ रहे हैं.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने पेरिस वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन एफिल टावर से दूर लेकिन, सामने नजर आ रहे हैं.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं और अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उन्होंने दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर का चयन किया है. अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ हाल ही में अर्जुन कपूर पेरिस के लिए रवाना हुए हैं, जहां से अब इस कपल की प्यार भरी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. अर्जुन कपूर ने पेरिस वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ मलाइका भी दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन एफिल टावर से दूर लेकिन, सामने नजर आ रहे हैं.
फोटोज में मलाइका सफेद बाथरोब में पोज देती दिखाई दे रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर सामने से सेल्फी क्लिक कर रहे हैं.
दोनों के पीछे एफिल टावर नजर आ रहा है और मलाइका इसकी ओर इशारा भी कर रही हैं.
मलाइका-अर्जुन की ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कॉमेंट के जरिए कपल पर प्यार की बारिश कर दी है.
रेड हार्ट इमोजी के जरिए फैन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं.
Next Story





