मनोरंजन
Arjun Bijlani के बेटे Ayaan ने किया पापा का नाम रोशन, शेयर किया PROUD MOMENT
Rounak Dey
6 March 2023 4:52 PM IST

x
अर्जुन ने नेहा स्वामी (Neha Swami) से साल 2013 में शादी रचाई थी। दोनों का 10 साल का बेटा है अयान।
टीवी फेम अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो की खास बात ये है कि वे अपने बेटे की विक्ट्री सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। दरअसल, अर्जुन के बेटे अयान को मेडल मिला है। अर्जुन अयान के स्कूल के फंक्शन में पहुंचे जहां उनके बेटे को मेडल से नवाजा गया। एक्टर ने ये खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की।
अर्जुन ने जो फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘So proud of you champ !! Keep shining!!!’
बता दें, टीवी के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी पॉपुलर शो 'नागिन'से लेकर 'स्प्लिट्सविला' तक में नजर आ चुके हैं। लंबे वक्त से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे अर्जुन अपनी ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। अर्जुन ने नेहा स्वामी (Neha Swami) से साल 2013 में शादी रचाई थी। दोनों का 10 साल का बेटा है अयान।
Next Story





