मनोरंजन

अर्जुन बिजलानी का ट्रोलर्स को जवाब, प्रियंका के लिए ट्वीट देख भड़के फैंस

Neha Dani
1 Feb 2023 10:28 AM GMT
अर्जुन बिजलानी का ट्रोलर्स को जवाब, प्रियंका के लिए ट्वीट देख भड़के फैंस
x
अब अर्जुन बिजलानी इश्क में घायल में कोमियो करते दिखाई देंगे। यह सीरियल 13 फरवरी से ऑनएयर होगा।
सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शो में दोनों की कभी किसी मुद्दे पर नहीं बनती है और घर के बाहर भी सोशल मीडिया पर प्रियंका-शिव के फैंस एक-दूसरे से लड़ते दिखे हैं। दोनों के फैंस उन्हें जिताने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, कई सेलेब्स भी प्रियंका या शिव का सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में, अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने प्रियंका के लिए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को सीजन 16 की विनर बता दिया। लेकिन यह ट्वीट शिव ठाकरे के फैंस को पसंद नहीं आया, जिस वजह से एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।
अर्जुन बिजलानी का ट्रोलर्स को जवाब
दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने मंगलवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि लग रहा है कि बिग बॉकस 16 प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka chahar Choudhary) जीत जाएंगी। ऐसा नहीं है कि फाइनलिस्ट कम योग्य हैं लेकिन एक्स फैक्टर तो है। सभी को प्यार। अर्जुन का यही ट्वीट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। हालांकि, हर किसी को एक्टर ने करारा जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'जैसे आप मोस्ट अनडिजर्विंग विनर केकेके (खतरों के खिलाड़ी) के रहे। बेस्ट टास्क करने वाले पीछे रह गए। राखी ने तो पहले ही बोला था विनर फिक्स है। इस ट्वीट पर अर्जुन बिजलानी ने जवाब दिया कि केकेके स्टंट बेस्ड है। मैं इसलिए जीता क्योंकि फिनाले स्टंट में मेरी टाइमिंग बेहतर थी और हर कोई इसे जानता है। मैं वोटों की वजह से जीता या हारा नहीं हूं। लिखने से पहले थोड़ा सोच लो। ट्विटर पर खतरों के खिलाड़ी मत बनो।
इस सीरियल में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी
बता दें कि अर्जुन बिजलानी टीवी के हिट एक्टर हैं, जो कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। फैंस उन्हें बिग बॉस में भी देखना चाहते हैं और सीजन 15 के दौरान यह दावा भी किया गया था कि वह शो में नजर आएंगे। लेकिन अर्जुन सिर्फ ग्रैंड प्रीमियर में दिखाई दिए थे। हालांकि, अब अर्जुन बिजलानी इश्क में घायल में कोमियो करते दिखाई देंगे। यह सीरियल 13 फरवरी से ऑनएयर होगा।

Next Story