मनोरंजन

स्टंट करते दिखे Arjun Bijlani, रोहित शेट्टी ने याद दिला दी नानी

Tara Tandi
19 Jun 2021 8:13 AM GMT
स्टंट करते दिखे Arjun Bijlani, रोहित शेट्टी ने याद दिला दी नानी
x
‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शो की शूटिंग चल रही है। शो का एक नया प्रोमो लॉन्च किया गया है। जिसमें कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी और होस्ट रोहित शेट्टी नजर आ रहे है।

प्रोमो काफी रोचक है। जिसमें खतरनाक स्टंट से लेकर मस्ती मजाक का मूड चल रहा है। वीडियो देखकर साफ है कि इस बार का सीजन किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

स्टंट करते दिखे अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ऊंचाई पर बने एक पुल पर खड़े हैं जो कि मेटल का बना है। पुल पर बीच-बीच में इलेक्ट्रिक करंट दिया जाता है जिसे छुते ही अर्जुन चिल्लाने लगते हैं। वह श्रीदेवी के 'हवा-हवाई' गाने को मजेदार अंदाज में गाते हैं- 'बिजलानी गिराने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको बिजलानी-बिजालनी'। आगे वह कहते हैं, 'मेरा बारबिक्यू हो रहा है सर'। उनकी बातें सुनकर रोहित शेट्टी भी हंसने लगते हैं।

आसान नहीं होंगे स्टंट

रोहित शेट्टी कहते हैं, 'बिजली के झटकों ने याद दिला दी इन्हें इनकी नानी। ये हैं हमारे अर्जुन बिजलानी। ये है डर और डर का बैटल ग्राउंड। वेलकम टू केपटाउन।'

जल्द होगा प्रसारित

कलर्स टीवी ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'डेयरडेविल बनने की राह में है बिजली के झटके। लिमिटलेस डर और एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 11, जल्द आ रहा है कलर्स पर।'

ये भी आएंगे नजर

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अर्जुन बिजलानी के अलावा विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, आस्था गिल, सना मकबूल खान, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अनुष्का सेन कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।



Next Story