मनोरंजन

Ranbir Kapoor के साथ स्कूल में पढ़ चुके हैं Arjun Bijlani, पढ़े पूरी खबर

Neha Dani
9 July 2022 6:00 AM GMT
Ranbir Kapoor के साथ स्कूल में पढ़ चुके हैं Arjun Bijlani, पढ़े पूरी खबर
x
बता दें दें अर्जुन बिजलानी के पिता फेमस बिजनेसमेन रहे हैं।

एक्टर रणबीर कपूर जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी वाइफ आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। इस बीच रणबीर कपूर टीवी शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले। फैंस जानकार हैरान रह जाएंगे कि टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और रणबीर कपूर स्कूल में क्लासमेट थे। दोनों ने एक ही स्कूल से स्कूलिंग की थी। खुद स्टार्स ने इस बारे में खुलासा किया। साथ ही और भी रोचक बातें बताईं। बता दें रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' को लेकर बिजी चल रहे हैं और इसी प्रमोशन के चलते वह टीवी शो में पहुंचे।


एक्टर के साथ उनकी 'शमशेरा' को-स्टार वाणी कपूर भी पहुंची। दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ साथ पर्सनल लाइफ के भी कई चैप्टर खोले। शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी (Arjun bijlani School) संग रणबीर ने अपनी बचपन की बातें भी साझा की। अर्जुन बिजलानी ने शो में बताया कि हम दोनों बचपन में एक ही स्कूल में थें। इसके बाद खुद नीतू कपूर के लाडले ने भी इस किस्से को शेयर किया।


अर्जुन बिजलानी संग अपने बॉन्ड पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Alma Matter) ने कहा, मैं अर्जुन के साथ स्कूल में था। इतना ही नहीं हम दोनों एक ही फुटबॉल टीम में भी थे। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने स्कूल के किसी दोस्त और यार से मिले। वही पुरानी एनर्जी और खुशी महसूस हो रही है। मुझे गर्व होता है कि हम कहां से आते हैं और क्या कर रहे हैं। बस ऐसे ही हमेशा जमीन से जुड़े रहे।


बता दें Ranbir Kapoor ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। वह शुरू से फुटबॉल खेला करते थे और आज भी खेलते हैं। उन्होंने HR कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से भी पढ़ाई की और फिर वह न्यूयॉर्क फिल्मों के गुण सीखने चले गए।

अर्जुन बिजलानी का स्कूल और कॉलेज
वहीं बात करें Arjun bijlani की तो उन्होंने भी मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं कॉलेज भी दोनों का एक ही था। अर्जुन ने भी HR कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से पढ़ाई की। है। बता दें दें अर्जुन बिजलानी के पिता फेमस बिजनेसमेन रहे हैं।

Next Story