मनोरंजन
अर्जुन बिजलानी ने फैंस को दिया खुशहाल जीवन का मंत्र, बताया क्या-क्या करें
jantaserishta.com
18 Jun 2025 1:10 PM IST

x
मुंबई: टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने फैंस के साथ खुशहाल जीवन का एक खास मंत्रा शेयर किया। अर्जुन का कहना है कि खूब यात्रा करें और उन लोगों के साथ समय बिताएं, जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह शहर की ऊंची इमारतों के सामने पोज देते नजर आए। शेयर की गई तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस ट्रिप से बहुत खुशी मिली। मेरी सलाह है- यात्रा करें और अपने खास लोगों के साथ समय बिताएं।"
1982 में जन्मे अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो से की थी। उन्होंने डिज्नी चैनल के शो 'कार्तिका' में जेनिफर विंगेट के साथ काम किया। इसके बाद 'मिले जब हम तुम', 'परदेस में मिला कोई अपना' जैसे कई सीरियल्स में नजर आए। उन्होंने 'रोड डायरीज' नामक शो भी होस्ट किया।
अर्जुन ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में आलेख और 'मिले जब हम तुम' में मयंक शर्मा का किरदार निभाया था। साल 2013 में 'जो बीवी से करे प्यार' में दिखे। 2015 में 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में शिखर मेहरा और 'नागिन' में ऋतिक की मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही में वह 'लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड' में दिखे, जिसे भारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हैं।
इस शो में उनके साथ निया शर्मा, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रीम शेख, जन्नत जुबैर, सुदेश लेहरी और अली गोनी थे। हालांकि, अर्जुन और जन्नत शो के दूसरे सीजन में नहीं लौटे। उनकी जगह एल्विश यादव, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार आए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





