मनोरंजन

Arjun Bijlani बने विजेता, मिले इतने लाख और एक कार

Tara Tandi
27 Sept 2021 7:51 AM IST
Arjun Bijlani बने विजेता, मिले इतने लाख और एक कार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पिछले कुछ हफ्ते थ्रिलर और एक्शन से भरपूर रहे। शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया। फिनाले में पहुंचे अन्य कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए अर्जुन बिजलानी ने रोहित शेट्टी के शो को अपने नाम कर लिया। वह सीजन 11 के विजेता बन गए हैं। पूरे शो के दौरान अर्जुन ने जबरदस्त खेल दिखाया। उनके साथ टॉप थ्री में दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह पहुंचे

दिव्यांका ने जीता दिल

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने स्टंट से अलग छाप छोड़ी। पर्दे पर बहू के किरदार में नजर आने वाली दिव्यांका ने हर स्टंट बखूबी किया। वह शो की फर्स्ट रनर अप रहीं। दिव्यांका भले ही शो जीतने में कामयाब नहीं रहीं लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता। टॉप 5 में अर्जुन, दिव्यांका, विशाल के अलावा श्वेता तिवारी और वरुण सूद पहुंचे थे।

'जीतना-हारना चलता रहता है'

शो जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी को एक ट्रॉफी, 20 लाख कैश और ब्रैंड न्यू कार दी गई। अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा- 'जीतना और हारना तो चलता रहता है। शो की जर्नी मायने रखती है। मुझे लगता है कि "खतरों के खिलाडी 11" में हम सबने अच्छा किया। पूरी ईमानदारी से कहूं तो विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विजेता हैं। जैसा कि मैंने कहा यहां जर्नी मायने रखती है। उन्होंने भी उतना ही अच्छा किया।'


'बहुत खुश हूं।'

अर्जुन बिजलानी ने ट्विटर पर रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा- 'इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। असली जीत आपका लगातार प्यार मिलना है। बहुत खुश हूं।'


Next Story