मनोरंजन
अरिजीत सिंह का गाया 'बैड बॉय' का गाना 'तेरा हुआ' रिलीज, देखें VIDEO
jantaserishta.com
27 Feb 2023 11:38 AM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| आने वाली फिल्म 'बैड बॉय' का पहला गाना 'तेरा हुआ' रिलीज किया गया। अरिजीत सिंह और ज्योतिका टांगरी द्वारा गाया गया गाने के वीडियो में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन हैं। नमाशी, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं।
गाने को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मेंकुछ खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है, और इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के गाने 'खुदा जाने' जैसा ही वाइब है। 'तेरा हुआ' में मुख्य जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है।
गीत को हिमेश रेशमिया ने धुन दिया है। इसके बोल सोनिया कपूर रेशमिया द्वारा लिखे गए हैं।
फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन के अलावा जॉनी लीवर, शाश्वत चटर्जी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और दर्शन जरीवाला भी हैं।
इनबॉक्स पिक्च र्स के बैनर तले अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी निर्मित 'बैड बॉय' का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
Tagsबैड बॉयगाना तेरा हुआतेरा हुआअरिजीत सिंहअरिजीत सिंह नया गानानया गानाbad boysong tera huatera huaarijit singharijit singh new songnew song
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





