मनोरंजन

रद्द हुआ अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट, FIR दर्ज

Bhumika Sahu
27 May 2023 9:49 AM GMT
रद्द हुआ अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट, FIR दर्ज
x
बॉलिवुड सिंगर अरिजीत सिंह सुर्खियों में बने हुए है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलिवुड सिंगर अरिजीत सिंह सुर्खियों में बने हुए है। अरिजीत सिंह एक बेहतरीन गायक हैं। वो ना सिर्फ बॉलीवुड मूवीज के गानों को अपनी आवाज देते हैं, बल्कि लाइव शो भी करते हैं।
हाल ही में, अरिजीत सिंह का चंडीगढ़ में एक लाइव कॉन्सर्ट होने वाला था, लेकिन फैंस को अब झटका लग सकता है, क्योंकि सिंगर के इस कॉन्सर्ट को फिलहाल टाल दिया गया है।
चंडीगढ़ में होने वाले लाइव से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दरअसल इस इवेंट को लेकर कुछ फर्जी प्रमोशन भी किए जा रहे हैं, जिसे लेकर FIR भी दर्ज की गई है।
आपको बता दें कोई फर्जी पोस्टर बनाकर अपने रेस्टोरेंट का प्रमोशन कर रहा है और इस शो के लिए फ्री में टिकट अरेंज करने की बात कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
Next Story