मनोरंजन

अरिजीत सिंह का "डाउन टू अर्थ" मोमेंट, आम लोगों की तरह स्कूल गेट के पास खड़े होकर बेटे का इंतजार करते दिखे सिंगर

Rounak Dey
18 April 2022 10:09 AM IST
अरिजीत सिंह का डाउन टू अर्थ मोमेंट, आम लोगों की तरह स्कूल गेट के पास खड़े होकर बेटे का इंतजार करते दिखे सिंगर
x
मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित स्कूल में पढ़ता है। अरिजीत सिंह के कई बार यहां लोकल टी स्टॉल पर देखे जा चुके हैं।

बॉलीवुड की कोई भी फिल्म सिंगर अरिजीत सिंह के गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। अरिजीत सिंह अपनी सुरीली आवाज और लव सॉन्ग से देश-दुनिया के करोड़ों फैंस के दिलों पर पिछले एक दशक से राज कर रहे हैं।










इतना स्टारडम और पॉपुलेरिटी के बावजूद भी उन्हें कोई घमंड नहीं है। अरिजीत सिंह बेहद साधारण रहने वाले शख्स हैं। उन्हें कई बार अवॉर्ड फंक्शन में नॉर्मल स्लीपर पहने देखा गया है।
अरिजीत सिंह के कपड़े सभी स्टार से बिल्कुल अलग और सिंपल होते है। उनकी इसी सादगी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीरों में अरिजीत सिंह पेंट, टी शर्ट और स्लीपर पहने अपने बच्चे के स्कूल के बाहर खड़े होकर सभी पैरेंट्स के साथ कड़ी धूप में अपने बच्चों का इंतजार कर रहे हैं।हैरानी की बात है कि इतना बॉलीवुड सिंगर होने के बावजूद उन्होंने कोई स्टारडम नहीं दिखाया जैसा कि कई अन्य सेलिब्रिटीज दिखाते हैं। फैंस अरिजीत के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अरिजीत सिंह का बेटा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित स्कूल में पढ़ता है। अरिजीत सिंह के कई बार यहां लोकल टी स्टॉल पर देखे जा चुके हैं।




singer Arijit Singh Son School pictures v


Next Story