मनोरंजन

विदेशी सिंगर्स को पछाड़ भारत के सबसे लोकप्रिय गायक बने अरिजीत सिंह

Manish Sahu
18 Aug 2023 9:09 AM GMT
विदेशी सिंगर्स को पछाड़ भारत के सबसे लोकप्रिय गायक बने अरिजीत सिंह
x
मनोरंजन: भारत के सबसे मशहूर गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने ग्लोबल सेंसेशन टेलर स्विफ्ट, बिले एलिश और एमिनेम जैसे सिंगर्स को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। स्पॉटिफाई की सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले गायकों की लिस्ट में अरिजीत सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अरिजीत सिंह अब केवल एड शरीन और Ariana Grande से पीछे हैं। बड़ी बात यह भी है कि इस लिस्ट में उनसे आगे एक भी भारतीय गायक नहीं है।
अरिजीत सिंह ने डेरेक, द वीकेंड, रिहाना और एडेले जैसे गायकों को भी इस लिस्ट में पछाड़ा है। अरिजीत की लोकप्रियता में यह ग्रोथ बीते 8 महीने में उनके द्वारा चुने और गाए गए गानों के कारण भी आई है। यूं तो अरिजीत सिंह शुरू से ही भारतीय लिसनर्स की पहली पसंद रहे हैं, मगर बीते कुछ वक्त में उनके चाहने वालों की गिनती बहुत तेजी से बढ़ी है।
वही बात यदि अरिजीत सिंह के नए गानों की करें तो इसमें शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से उनका गाना 'चलेया' सम्मिलित है। इस गाने को लिखा है कुमार ने और कंपोज किया है अनिरुद्ध रविचंदर ने। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सितंबर में ही रिलीज होनी है, जिसे लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। अरिजीत सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में तुम क्या मिले, झुमका, वे कमलेया, तुम्हें कितना प्यार करते एवं पसूड़ी जैसे गाने सम्मिलित हैं। अरिजीत सिंह के गानों की मौजूदगी बीते दिनों रिलीज हुई लगभग सभी सुपरहिट फिल्मों में भी रही है।
Next Story