मनोरंजन

Arhaan Behll Birthday : 'मन की आवाज' सुनकर घर-घर में मशहूर हुए अरहान

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 3:05 AM GMT
Arhaan Behll Birthday : मन की आवाज सुनकर घर-घर में मशहूर हुए अरहान
x
Arhaan Behll Birthday :टीवी की दुनिया के बेहतरीन सितारों की बात हो और अरहान बहल का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। 6 अगस्त 1984 को राजस्थान के अजमेर में जन्मे अरहान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने विलेन का रोल इस तरह निभाया कि हीरो पर भी भारी पड़ गए। बर्थडे स्पेशल में हम आपको अरहान की जिंदगी के कुछ पन्नों से रूबरू करा रहे हैं। अरहान बहल ने टीवी की दुनिया में अपना पहला कदम सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा से रखा था। उन्होंने इस सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाया था, जो काफी झगड़ालू है। इस किरदार की मदद से अरहान ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। खुद अरहान को भी इस सीरियल में अपना
किरदार काफी
पसंद आया। आपको बता दें कि जब तक यह सीरियल चला, अरहान की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही गई। बता दें कि अपने अब तक के करियर में अरहान ने कई अवॉर्ड भी जीते हैं। साल 2011 के दौरान उन्होंने गोल्ड अवॉर्ड्स का गोल्ड डेब्यू मेल अवॉर्ड जीता था। इसी साल उन्होंने आईटीए अवॉर्ड्स का बेस्ट एक्टर मेल अवॉर्ड भी जीता था। वहीं साल 2013 के दौरान जी रिश्ते का फेवरेट बेटा (जूरी अवॉर्ड) भी अरहान की झोली में आया था।
Next Story