मनोरंजन

क्या तेजस्वी और करण करने जा रहे हैं शादी? जानें वायरल वेडिंग कार्ड का सच

Soni
13 March 2022 12:31 PM GMT
क्या तेजस्वी और करण करने जा रहे हैं शादी? जानें वायरल वेडिंग कार्ड का सच
x

टीवी एक्टर करण कुंद्रा यंगस्टर्स में खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं बिग में उनकी और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई। ऐसे में दोनों के फैंस इस जोड़ी की शादी होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच एक्टर करण ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी नए म्यूजिक वीडियो सेव द डेट (Save The Date) नाम का एक टीजर शेयर किया। इस वीडियो के बाद दोनों के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। करण कुंद्रा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड नहीं है। दरअसल, करण एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उससे जुड़ी एक वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया में शेयर की। इस म्यूजिक वीडियो में करण कुंद्रा बिग बॉस 15 फेम अकासा सिंह के साथ नजर आएंगे। मगर वीडियो की सच्चाई जाने बगैर उनके फैंस इसे करण व तेजस्वी की शादी का इनविटेशन कार्ड समझ गए।

Next Story