मनोरंजन

क्या शेट्टी परिवार में डबल सेलेब्रेशन की तैयारी चल रहे है

Admin Delhi 1
21 Jan 2022 8:51 AM GMT
क्या शेट्टी परिवार में डबल सेलेब्रेशन की तैयारी चल रहे है
x

इस साल शेट्टी परिवार में डबल सेलिब्रेशन होगा। सुनील शेट्टी की 29 वर्षीय बेटी अथिया की शादी की खबरों से तो गपशप गली गुलजार है, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ना सिर्फ अथिया, बल्कि उनके 26 वर्षीय भाई अहान शेट्टी भी इसी साल घोड़ी चढ़ने वाले हैं। मतलब यह कि शेट्टी परिवार में एक नहीं, बल्कि दो शादियां होने वाली हैं।

अपने-अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं अथिया-अहान

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अथिया पिछले तीन साल से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। ना सिर्फ अथिया और राहुल, बल्कि अहान और तान्या श्रॉफ भी अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। शेट्टी परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि अथिया-अहान इसी साल शादी करने वाले हैं। अथिया और राहुल के परिवारवालों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है, वहीं अहान की गर्लफ्रेंड तान्या के परिवार को भी शादी से कोई ऐतराज नहीं है।

बीते दिसंबर अथिया बॉयफ्रेंड केएल राहुल का हाथ थामे अपने भाई अहान की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यह पहला मौका था, जब राहुल और अथिया ने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया। अथिया ने जब राहुल का हाथ थामे प्रीमियर में एंट्री की तो सबकी निगाहें उन्हीं पर चली गईं। स्क्रीनिंग में कई जोड़ियां शरीक हुई थीं, लेकिन अथिया और राहुल ने सबका ध्यान खींचा। अथिया के परिवार के साथ भी राहुल ने मीडिया को खूब पोज दिए।

कब मिली अथिया-राहुल के रिश्ते को हवा?

अथिया और राहुल ने अपनी रिलेशनशिप पर अभी तक कुछ कहा नहीं है। हालांकि, इनकी प्यारभरी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। दोनों के रिश्ते पर तब ज्यादा चर्चा हुई, जब लंदन में इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज के दौरान राहुल ने BCCI के डॉक्युमेंट्स में अथिया को अपना पार्टनर बताया था। सूत्रों की मानें तो अथिया और राहुल एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

अहान की बचपन की दोस्त हैं तान्या

बात करें अहान-तान्या के रिश्ते की तो दोनों की दोस्ती बचपन से है, जो अब प्यार में तब्दील हो चुकी है। तान्या, अहान की स्कूल फ्रेंड थीं । तान्या ना सिर्फ अहान, बल्कि उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं। शुरुआत ही उनका अहान के घर आना-जाना लगा रहा है। 2015 में अहान ने तान्या को प्रपोज किया था और रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में पहली बार वे कपल के तौर पर साथ नजर आए थे। तान्या भले ही बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखती हैं, लेकिन उन्होंने 2015 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। तान्या कई बड़े फैशन ब्रॉन्ड के साथ काम कर चुकी हैं। वह फैशन इंफ्लुएंसर और डिजाइनर हैं। तान्या अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए मशहूर हैं।

Next Story