मनोरंजन

अरबाज ने मलाइका की बात पर दी रिएक्शन

Mohammed Raziq
27 April 2024 11:49 AM IST
अरबाज ने मलाइका की बात पर दी रिएक्शन
x
मुंबई : अरहान खान के पॉडकास्ट शो ‘डंब बिरयानी’ में आने के बाद से उनकी मां एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खबरों में हैं। इसमें मलाइका ने अरहान के पिता और अपने पूर्व पति अरबाज खान को निष्पक्ष और स्पष्ट व्यक्ति कहा था। अरहान ने मलाइका से उन गुणों के बारे में पूछा जो उन्हें अरबाज से मिले हैं। इस पर मलाइका ने जवाब दिया कि तुम्हारा अट्रैक्टिव बिहेवियर नहीं है, तुम भी अरबाज की ही तरह हो जो अपने डिसीजन नहीं ले पाते।
जिसे मैं नहीं पसंद करती हूं, आप यह तय नहीं कर सकते कि क्या पहनना है, क्या खाना है, किस समय उठना है। अब अरबाज ने इस पर रिएक्शन दी है। अरबाज ने ‘जूम एंटरटेनमेंट’ के साथ बात करते हुए कहा कि यह एक मां और उसके बेटे के बीच की बात है। यह मलाइका की राय थी, उन्हें लगा है कि वो अपनी राय रखने की हकदार हैं। हां मलाइका को कभी लगा होगा कि मैं कुछ मामलों में डिसीजन नहीं ले पाता हूं।
मैंने इंटरव्यू देखा है और मुझे कुछ भी ऐसा नहीं लगता जिसे सीरियसली लेने की कोई बात है। बता दें कि अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल के बाद टूट गई। दोनों ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अरबाज ने पिछले साल के अंत में शूरा खान से शादी कर ली। मलाइका भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
Next Story