मनोरंजन

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का ये अंदाज से उड़े सबके होश, फैंस हुए लट्टू

Triveni
29 Jan 2021 12:37 PM GMT
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का ये अंदाज से उड़े सबके होश, फैंस हुए लट्टू
x
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आए दिनों दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं इन दिनों जॉर्जिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे ऊंट की सवारी कर रही हैं। जॉर्जिया का ये वीडियो दुबई का है। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। खास बात तो ये है कि इस वीडियो में 'ओ बेटा जी' गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जॉर्जिया इस वीडियो में व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी अट्रैक्टिव दिखाई दे रहा है। वहीं इस वीडियो पर बज रहा गाना लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वहीं दुबई का खूबसूरत नजारा वीडियो पर चार चांद लगा रहा है।


जॉर्जिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे रुप तेरा मस्ताना में सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आई थीं। ये एल्बम काफी हिट हुई थी। इसके साथ ही वे श्रेयस तलपड़े के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। जॉर्जिया इससे पहले एक तमिल फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। फैंस ने उन्हें 'कैरोलिन एंड कामाक्षी' वेब सीरीज में काफी पसंद किया था। फिलहाल तो वे सलमान खान के भाई आरबाज खान को डेट कर रही हैं आए दिनों वे अरबाज के साथ इवेंट में साथ दिखाई देती हैं।


Next Story