मनोरंजन
Arbaaz Khan ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, शेयर किया VIDEO
Shubhra Nandy
10 May 2021 9:12 AM IST

x
कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. जिससे निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. जिससे निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. बॉलीवुड भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है. इस बीच कोरोना वैक्सीन का काम भी तेजी से हो रहा है. ऐसे में अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना वैक्सीन लगवाने का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अरबाज काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में अरबाज खान ने वाईट कलर की टीशर्ट और ऑरेंज कलर की ट्रैक पेंट पहन रखी है.
कोरोना का पहला डोज लगवाने के बाद अरबाज खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी तो लग गई. आप भी जल्दी लगा लो वरना आपकी की लग जाएगी. इस वीडियो में अरबाज की मस्ती देखते ही बन रही है.
आपको बता दे कि कोरोना वायरस संग लड़ाई में अरबाज के बड़े भाई सलमान खान लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. वो कोरोना वारियर्स को खाना पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं.
Next Story





