मनोरंजन

57 की उम्र में पिता बनने को लेकर अरबाज ने जताई खुशी और नर्वसनेस

Saba Naaz
11 Jun 2025 5:08 PM IST
57 की उम्र में पिता बनने को लेकर अरबाज ने जताई खुशी और नर्वसनेस
x
Entertainment मनोरंजन : अरबाज खान और शूरा खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों अपने परिवार का विस्तार कर रहे हैं। खान परिवार में जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान काफी वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं।
हाल ही में अब खुद अरबाज खान ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है। शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें जब से वायरल हुई हैं, तब से अरबाज खान ने पहली बार इस पर प्रतिक्रिया दी है। बात करते हुए अरबाज खान ने कहा कि वे नर्वस हैं। साथ ही कहा कि इस समय हर कोई नर्वस होता है। अरबाज ने यह भी माना कि वह काफी समय बाद पिता बन रहे हैं, इसलिए यह उनके लिए फिर से एक फ्रेश फीलिंग है।
अरबाज खान ने आगे कहा, 'मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह मुझे खुशी और जिम्मेदारी का नया एहसास दे रहा है। मुझे यह पसंद आ रहा है'। शूरा की प्रेग्नेंसी की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया। हालांकि, अब तक कपल ने इस खबर को गुप्त रखा है। अभी तक उन्होंने इस खुशखबरी का आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, अब जब अरबाज खान ने हाल ही में शूरा की प्रेग्नेंसी पर जब बात की है तो उम्मीद की जा सकती है कि वे इस खबर की आधिकारिक पुष्टि कर सकते हैं।
Next Story